फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसाहड़ा: सीएम से मिलने दानिश और उसका परिवार रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसाहड़ा कांड के पीड़ित दानिश और उसका परिवार शनिवार शाम सीएम से लखनऊ मिलने रवाना हो गया। रविवार दोपहर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इनकी मुलाकात होगी।
विज्ञापन


मुरादनगर के एमएलसी आशु मलिक परिवार को सीएम से मिलाने के लिए ले जा रहे हैं। बिसाहड़ा कांड के बाद इकलाख की बेटी शाइस्ता और अन्य घरवालों से भी एमएलसी आशु मलिक ने मिलवाया था।

पिछले दिनों दानिश ने जिलाधिकारी एनपी सिंह से मुख्यमंत्री अखिलेश से मिलने की इच्छा जताई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा करना चाहता था दानिश

वह बिसाहड़ा कांड के बाद परिवार की मदद करने के लिए मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा करना चाहता था। इधर, सपा के एमएलसी आशु मलिक से सरताज ने भी दानिश की इच्छा व्यक्त की थी।

दो दिन पहले एमएलएसी ने मुख्यमंत्री से सोमवार सुबह 11 बजे समय लिया था। शनिवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दोबारा से समय में फेरबदल किया गया था।

इसके बाद शनिवार शाम नौ बजे की फ्लाइट से एमएलसी आशु मलिक दानिश, सरताज, असगरी (इकलाख की मां) और दामाद को ले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें