फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक रूप से मनाया गया 101 छात्राओं का बर्थडे

Mon, 05 Mar 2018 06:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
101 बेटियों का सामूहिक जन्मोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फरीदाबाद में बेटी बचाओ अभियान के तहत सोमवार को 101 बेटियों का सामूहिक जन्मोत्सव मनाया गया। तिगांव स्थित राजकीय कन्या माध्यमिक विधालय में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी 101 छात्राओं को उपहार भी दिए गए।

विज्ञापन


बेटी बचाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक हरीशचंद्र आजाद ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कंजकों के रूप में पूजी जाने वाली बेटियों के देश में कन्या भ्रूण हत्या अपराध ही नहीं, बल्कि महापाप है। इस पाप का फल कई पीढ़ियों को भुगतना पड़ता है। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धनेश अदलखा ने कहा सरकार की बेटियों के लिए कई योजनाएं हैं। उन्होंने स्कूल की सभी छात्राओं को 13 मार्च को लाडली जन्म उत्सव के कार्यक्रम में जूते देने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य आशा गिरधर ने की, जबकि आयोजन मंडल में अभियान से जुड़ी सीमा शर्मा, कुसुम सिंह, मीनू, सविता, सुमन, शशि कत्याल, अंजू मदान, दीपक छाबड़ा, महेश पाहूजा, दीपक पाहूजा, आरती आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें