फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन में लांच होगा जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र का ऐप

Tue, 09 Feb 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल पर ऐप के जरिए आप जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकेंगे। उप महारजिस्ट्रार भारत सरकार के मुताबिक, ऐप बनकर तैयार है और 10 दिन में इसे लांच करने की तैयारी है।
विज्ञापन


उप महारजिस्ट्रार, ऑफिस ऑफ द रजिस्ट्रार जनरल, इंडिया के आरके गौतम ने कहा कि www.crsorgi.gov.in  पर जाकर व्यक्ति स्वयं अपनी लॉगइन आईडी और पासवर्ड बनाकर घरेलू डिलीवरी या मृत्यु के मामले में प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

वहीं, अस्पताल में यदि जन्म या मृत्यु होती है तो जिलों में स्थित जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग को ऑनलाइन अस्पतालों से इसकी डिटेल मिल जाती है।

उन्होंने बताया कि अब इस सुविधा के लिए ऐप लांच करने की तैयारी है। ऐप बन भी गया है और टेस्टिंग प्रक्रिया में है। इसके बाद साइबर सिक्योरिटी से अनुमति लेने की प्रक्रिया की जाएगी। अगले 10 दिन में ऐप लांच हो जाएगा। लोग आसानी से मोबाइल पर इस एप का इस्तेमाल कर सकेंगे। एप को सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम ऐप नाम दिया गया है।
विज्ञापन


आरके गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार को जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनने में तेजी आ जाएगी। बीते करीब एक हफ्ते से सर्वर पर काम चल रहा है, जिसके कारण सर्वर धीमा हो जाता है। ऐसे में प्रमाण पत्र देर से बन रहे हैं। एक से दो घंटे के लिए सर्वर ठप भी हो रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभी तक शेयरिंग सर्वर पर काम चल रहा था लेकिन अब डेटिकेटेड सर्वर पर डाटा शिफ्ट किया जा रहा है। शुक्रवार तक डाटा शिफ्ट कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें