गंदे पानी से चेचक, आंखों की रोशनी हो रही प्रभावित
चांदनी चौक के दिगंबर जैन लाल मंदिर में स्थित पक्षियों का धर्मार्थ चिकित्सालय में हर दिन बीमार और जख्मी परिंदे पहुंच रहे हैं। डॉ. हरअवतार सिंह बताया कि गर्मी पक्षियों के लिए घातक बन रही है। ज्यादा तापमान होने की वजह से पक्षियों को भी ग्लूकोज और विटामिन की कमी हो रही है। पानी के लिए गंदे नालों के अलावा लंबे समय तक रखे गए पानी का सेवन करना इनकी मजबूरी बन रही है। ऐसे में इस जल का सेवन करने से वे चेचक और आंखों की रोशनी प्रभावित हो रहे हैं।
घायल परिंदों की ऐसे करें मदद
चिकित्सक डॉ. हरअवतार सिंह का कहना है कि पक्षियों के लिए आदर्श तापमान 35 डिग्री सेल्सियस है। इससे अधिक तापमान घातक है। गर्मी की वजह से खुले में पक्षियों को पानी नहीं मिल रहा है। अगर किसी को गर्मी से घायल पशु-पक्षी दिखते हैं, तो उन पर पहले ठंडे पानी का छिड़काव करें। उनके पंजों को कुछ देर के लिए ठंडे पानी में डाल दें। इसके बाद उन्हें छांव में ले जाएं। उन्हें ऐसे स्थान पर रखें जहां हवा अच्छी स्तर में हो।
आज बारिश का यलो अलर्ट
दिल्ली में अगले छह दिन मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा। मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि 1 जुलाई को तापमान घटकर 35 से 37 डिग्री और 2 जुलाई को 34 से 36 डिग्री तक रहने का अनुमान है। इन दोनों दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने इन तीन दिनों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि 2 जुलाई से उत्तर-पश्चिम भारत पर एक नए पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। इसका असर देर रात या फिर 3 जुलाई की सुबह देखने को मिल सकता है।