फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू की आहट के बाद शहर में विशेष सतर्कता

Sun, 23 Oct 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
दिल्ली में बर्ड फ्लू की आहट के बाद फरीदाबाद में भी पक्षियों पर निगरानी रखी जा रही है। वाइल्ड लाइफ विभाग द्वारा पक्षियों के क्रीड़ा स्थल को देखा जा रहा है। बताया जा रहा है अब तक शहर में कोई पक्षी मृत नहीं मिला है।
विज्ञापन


शहर में एनटीपीसी, अरावली एवं हरियाणा में आने वाले यमुना नदी के क्षेत्र में पक्षी विचरण करते हैं। बर्ड फ्लू वायरस मिलने के बाद पूरी तरह सतर्कता बरती जा रही है। नवंबर माह के प्रथम सप्ताह तक साइबेरियन पक्षी अफगानिस्तान और पाकिस्तान होते हुए भारत में प्रवेश करेंगे।

फरीदाबाद में पक्षियों के आने का क्रम नवंबर माह से शुरू हो जाएगा। इसके अलावा अन्य देशों से भी पक्षी भ्रमण के लिए आते हैं। ऐसे में वाइल्ड लाइफ विभाग ने पहले से एहतियात बरतना शुरू कर दिया है। गुड़गांव की सुल्तानपुर लेक में यहां से होकर पक्षी जाते हैं।
विज्ञापन


वाइल्ड लाइफ विभाग के रेंजर डेलचंद सागर ने बताया कि दिल्ली में बर्ड फ्लू से पक्षियों की मौत होने के बाद यहां पर विशेष सतर्कता रखी जा रही है। किसी पक्षी के मृत मिलने पर विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें