फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के साथ जा रही छात्रा को गोली मारी

Sun, 28 Sep 2014 03:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल के सामने शनिवार दोपहर एक छात्रा को बाइक सवार लोगों ने गोली मार दी। छात्रा दोस्त के साथ बाइक पर जा रही थी और हमलावर युवक भी लाल रंग की बाइक पर सवार थे। लड़की के पेट में गोली लगी है और उसका फोर्टिस अस्पताल में ऑपरेशन किया गया है।
विज्ञापन


सेक्टर-22 में रहने वाले मुरली प्रसाद मंडल की बेटी 16 वर्षीय मानसी मंडल केंद्रीय विद्यालय नोएडा में 11वीं की छात्रा है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह मित्र शताक्क्षी, सौरव शर्मा और एक अन्य के साथ इंद्रापुरम (गाजियाबाद) स्थित शिप्रा मॉल आए थे।

दिल्ली: दिनदहाड़े गोली मारकर सिपाही की हत्या

सौरव ने बताया कि करीब साढ़े तीन बजे वह मॉल से घर जा रहे थे। इस दौरान सौरव की बाइक पर मानसी बैठी थी और दो अन्य मित्र दूसरी बाइक से आ रहे थे। इंद्रापुरम अंडरपास से नोएडा की ओर निकले तो लाल रंग की बाइक पर सवार दो युवक उनका पीछा करने लगे। दोनों युवकों ने हेलमेट पहन रखा था।
विज्ञापन


जब वह सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल के सामने टी-प्वाइंट पर पहुंचे तो बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पिस्टल निकालकर युवती के पेट में गोली मार दी और तेजी से फरार हो गए।

छात्रा को गंभीर हालत में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिस और छात्रा के परिजनों को सूचना दी गई। थाना सेक्टर-58 प्रभारी रविकांतपराशर ने बताया कि पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

अंडरपास पर ही निकाल ली थी पिस्टल
मानसी का दोस्त सौरव चौड़ा गांव में रहता है और बीकॉम का छात्र है। सौरव ने बताया कि अंडरपास के पास ही गोली मारने वाले युवक ने पिस्टल निकाली थी, लेकिन उसने बाइक तेजी से निकाल ली। जिससे उसे मौका मिल नहीं पाया। इसके बाद हमलावरों ने तेजी से बाइक का पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें