40-45 फीसदी लोग नहीं लगाते हेलमेट
एम्स ट्रामा सेंटर के प्रोफेसर डॉ. अमित गुप्ता ने बताया कि एम्स ट्रामा सेंटर ने एक अध्ययन किया था। इसमें पाया गया कि दोपहिया वाहन चलाने वाले 40-45 फीसदी लोग ही हेलमेट नहीं पहनते। वहीं, दोपहिया के पीछे बैठने वाले करीब 75 फीसदी लोग हेलमेट का इस्तेमाल नहीं करते। अध्ययन के दौरान ट्रामा में आए मरीजों का डाटा एकत्रित किया गया। इसमें पता चला कि करीब 56 फीसदी दोपहिया चालक हेलमेट लगाते हैं। वहीं पीछे बैठने वाले करीब 25 फीसदी लोग हेलमेट लगाते हैं।
ट्रामा सेंटर में मामले
- हर साल आने वाले मामले - करीब 75 हजार
- सड़क दुर्घटना के मामले - करीब 40 हजार
- अन्य मामले - करीब 35 हजार
बढ़ रहे रोड रेज के मामले
दिल्ली में रोडरेज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। एम्स ट्रामा सेंटर में आने वाले केस में बीते कुछ साल से बढ़त दर्ज की जा रही है। डॉक्टरों की माने तो इस साल आने वाले केस का अध्ययन किया जा रहा है। इसमें देखा जा रहा है कि किस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। एम्स ट्रामा सेंटर में रोजाना चाकूबाजी, सड़क पर गंभीर रूप से मारपीट सहित अन्य के मामले आ रहे हैं।
दिल्ली के फुटपाथ की भी सुरक्षित नहीं
दिल्ली के फुटपाथ पर चलने वाले लोग भी सुरक्षित नहीं है। एम्स ट्रामा सेंटर में आने वाले केस में बड़ी संख्या पैदल चलने वालों की है। इन्हें दूसरे वाहनों ने पैदल चलते हुए घायल किया है। इसमें काफी लोग फुटपाथ पर चलते हुए घायल हुए जिन्हें दूसरे वाहन ने घायल किया। बता दें कि दिल्ली के फुटपाथ को सुरक्षित बनाने का आदेश दिया गया है। हालांकि, अतिक्रमण के कारण अधिकतर जगहों पर फुटपाथ पर चलने के लिए जगह ही नहीं है। वहीं, कई जगहों पर फुटपाथ पर ही लोग गाड़ियां चलाते हुए पाए जाते हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में साइकिल वाले भी घायल होकर ट्रामा सेंटर पहुंचते हैं। बता दें कि दिल्ली सरकार ने साइकिलिंग को सुरक्षित बनाने के लिए ट्रेक बनाए थे, लेकिन अधिकतर जगहों पर यह चालू हालत में नहीं है। वहीं सड़कों पर साइकिल चलाना सुरक्षित नहीं है।
अन्य मामलों में शामिल केस
- ऊंचाई से गिरना
- हिंसा या अपराध
- आत्महत्या
- रेलवे ट्रैक पर घायल
- कृषि उपकरण से घायल होना
- अन्य तरह से घायल
बचाव के लिए करें
- हेलमेट पहनना
- गाड़ी की सीट बेल्ट लगाना
- गाड़ी की स्पीड लिमिट रखना
- शराब पीकर गाड़ी चलाने से बचना
- गाड़ी चलाने समय मोबाइल का इस्तेमाल न करना