पीड़ित को बुरी तरह से घायल करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित का मेडिकल करवाने के बाद उसके बयान पर बिंदापुर थाना पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
बिंदापुर इलाके में सड़क जाम के दौरान अनजान युवकों से कहासुनी करना एक युवक को भारी पड़ गया। बाइक सवार युवकों ने पीड़ित पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल युवक की पहचान अंकित शर्मा के रूप में हुई है। पीड़ित को बुरी तरह से घायल करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित का मेडिकल करवाने के बाद उसके बयान पर बिंदापुर थाना पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
अंकित शर्मा (35) परिवार के साथ शीशराम पार्क इलाके में रहते हैं। वह निजी कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि 30 मई की शाम वह अपने दोस्त योगेश के साथ अलग अलग बाइकों से घर की ओर जा रहे थे। पाली फैक्टरी रोड पर काफी जाम था। इस दौरान बाइक को आगे पीछे करने को लेकर उनकी एक बाइक पर सवार दो युवकों से कहासुनी हो गई। फिर वह अपने दोस्त के साथ आगे बढ़ गए। सेवन पर्ल लालबत्ती के पास योगेश अपनी घर की तरफ चले गए। वहीं अंकित बत्ती के हरी होने का इंतजार करने लगे।
इसी दौरान कहासुनी करने वाले बाइक सवार दोनों युवक उनके पास पहुंचे। एक युवक ने उनकी बाइक पकड़ ली, जबकि दूसरे युवक ने पीछे से उनके कूल्हे पर तीन और कंधे पर चाकू से एक वारकर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर आस पास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों को आता देख दोनों हमलावर वहां से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने अंकित को पास के माता चानन देवी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने अंकित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया।