बुराड़ी इलाके में ठीक से बाइक चलाने की नसीहत देना ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के एक इंस्पेक्टर को भारी पड़ गया। बाइक सवार युवकों ने इंस्पेक्टर को कार से बाहर खींचकर उसकी जमकर घुनाई कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
पुलिस के अनुसार अशोक त्यागी (57) बुराड़ी अथॉरिटी में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। बृहस्पतिवार शाम वे अथॉरिटी से मॉल रोड स्थित अपने घर जा रहे थे। रास्ते में एक बाइक सवार युवक गलत तरीके से बाइक चला रहा था। जिसके बगल से निकलने के दौरान अशोक ने उन्हें ठीक से बाइक चलाने की नसीहत देकर आगे बढ़ गए। युवक अपने अन्य साथियों के साथ अशोक की कार का पीछा किया और नाले के पास बाइक को ओवरटेक कर उनकी कार रोक दी। इसके बाद इंस्पेक्टर को कार से बाहर खींच कर उनकी जमकर पिटाई कर दी।