फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिग्नेचर ब्रिज पर तार टूटने से बाइक सवार की मौत, लापरवाही का मामला दर्ज

Fri, 19 Apr 2019 05:23 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मृतक प्रणव मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सिग्नेचर ब्रिज पर तार टूटने से बुधवार रात को बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। तार टूटकर सीधा युवक के सीने पर लगा, जिससे वह बाइक से उछलकर डिवाइडर पर जा गिरा। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तार लगने से युवक के सीने में दो छेद हो गए और शरीर की कई हड्डियां टूट गईं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, प्रणव मिश्रा (25) परिवार के साथ सोनिया विहार तीसरे पुश्ते की गली नंबर-13 में रहता था। वह पीरागढ़ी इलाके में इंवर्टर बनाने की कंपनी में काम करता था। रात करीब 11:10 बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। इस बीच उसने परिजनों को वजीराबाद इलाके से फोन कर 20 मिनट में घर पहुंचने और खाना तैयार रखने के लिए कहा। प्रणव के देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन बात नहीं हो सकी।

उधर, राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक के कागज के आधार पर प्रणव के एक दोस्त को फोन किया। दोस्त के सूचना देने पर प्रणव के परिजन मौके पर पहुंचे, जहां प्रणव का खून से लथपथ शव पड़ा था। पास ही में टूटा तार भी पड़ा था। पुल पर निर्माण कार्य अब भी जारी है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि सिग्नेचर ब्रिज का मुख्य तार टूटा है या निर्माणाधीन साइट का तार। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें