राजधानी दिल्ली में एक बार फिर तेज रफ्तार बेकाबू थार का कहर देखने को मिली। मोती नगर इलाके में कार ने बाइक सवार शख्स को रौंद दिया। इस घटना में बाइक सवार शख्स की मौत हो गई। मृतक शख्स की पहचान बेचू लाल (40) के रूप में हुई है। घटना के बाद से आरोपी कार चालक फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। इससे पहले इसी महीने चाणक्यपुरी इलाके में इसी तरह की घटना सामने आई थी, जहां थार सवार ने दो लोगों को कुचल दिया था, जिनमें से एक की मौत हो गई थी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया था।