फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक रैली से सेना के शौर्य को सलाम, इंडिया गेट से रामजस कॉलेज पहुंचे 200 बाइकर्स

Mon, 05 Aug 2019 08:42 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सेना के सम्मान के लिए बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इंडिया गेट से डीयू के रामजस कॉलेज तक रविवार को निकाली गई रैली में शामिल करीब 500 बाइकर्स ने सेना के शौर्य को सलाम किया। इसमें 70 महिला राइडर्स थीं।

विज्ञापन


सेवा के अस्पताल में सैनिकों और उनके परिवारों की मदद के लिए ‘7वाँ शौर्य ब्लड कनेक्ट’ रक्तदान शिविर भी लगाया गया। इस दौरान लोगों को सेना के प्रति सम्मान रखने के लिए जागरूक भी किया गया।

गैरसरकारी संस्था ‘आई एम स्टिल ह्यूमन’ के इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमती सिंह के नेतृत्व में बाइक रैली से हुई। इसमें सेना के बड़े अधिकारियों, छात्रों, प्रोफेसरों, संकाय और रामजस कॉलेज के प्रबंधन की भागीदारी रही।
विज्ञापन


सुबह-सुबह जोशीले बाइकर्स को देखकर इंडिया गेट पर दर्शकों की भारी भीड़ जमा हो गई। रैली में 70 महिलाएं और 400 से अधिक पुरुष प्रोफेशनल राइडर्स थे। सुबह 7 बजे शुरू हुई रैली 8:10 बजे रामजस कॉलेज पहुंची। इसके बाद रामजस कॉलेज में रक्तदान शिविर लगाया गया।
विज्ञापन


21 परमवीर चक्र विजेताओं (पीवीसी) की याद में 21 विशेष पौधे लगाए गए। अन्य दो हजार पौधे भी कॉलेज में लगाए गए। इस ग्राउंड को पीवीसी का नाम दिया गया। कार्यक्रम में रामजस कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ मनोज कुमार खन्ना, एनजीओ के संस्थापक विवेक मेहरा और सेना के कई दिग्गज शामिल हुए। इसमें रॉक एंड स्टॉर्म और बाइकिंग कम्युनिटी ऑफ इंडिया ने सहयोग किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें