फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में गिरी बाइक, पीछे से ट्रक ने दो लोगों को रौंदा; एक बिहार तो दूसरा था यूपी का

Thu, 23 Jan 2025 09:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने मौके पर छानबीन करने के बाद ट्रक जब्त कर लिया। पुलिस ने ट्रक के मालिक से संपर्क किया। पुलिस ने चालक की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
दिल्ली में दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के स्वरूप नगर में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि गड्ढे की वजह से अनियंत्रित होकर इनकी बाइक गिर गई थी और पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों लोगों को कुचल दिया। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ट्रक जब्त कर चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

एक बिहार तो दूसरा यूपी का था
मृतकों की शिनाख्त अरविंद सिंह (48) और शंभू ठाकुर (44) के रूप में हुई है। दोनों बुराड़ी की आईपी कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। दोनों लिबासपुर स्थित एक ही फैक्टरी में काम करते थे। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले अरविंद के परिवार में उसकी पत्नी और चार साल की बेटी है। वहीं मूलरूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शंभू के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है।

काम खत्म कर फैक्टरी से लौट रहे थे दोनों
परिवार वालों ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे अरविंद अपनी बाइक से पड़ोसी शंभू को लेकर फैक्टरी गया था। रात 9 बजे काम खत्म करने के बाद दोनों वापस आ रहे थे। स्वरूप नगर-बुराड़ी रोड पर गड्ढे में बाइक का पहिया जाने से दोनों गिर गए, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने मौके पर छानबीन करने के बाद ट्रक जब्त कर लिया। पुलिस ने ट्रक के मालिक से संपर्क किया। पुलिस ने चालक की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पहली बार अरविंद की बाइक से फैक्टरी गया था शंभू
मृतक शंभू के परिवार वालों ने बताया कि बुधवार को पहली बार शंभू अपने पड़ोसी अरविंद की बाइक से फैक्टरी गया था। उन्होंने बताया कि शंभू बाइक नहीं चलाता था। वह रोज साइकिल से फैक्टरी जाता था। मंगलवार को उसकी साइकिल चोरी हो गई थी। ऐसे में वह बुधवार को पहली बार अरविंद के साथ फैक्टरी गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें