फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से टकराई बाइक, हादसे में एक की मौत

Thu, 15 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
गुड़गांव-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित माहोली गांव के पास बुलेरो व बाईक की टक्कर होने से बाईक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 
विज्ञापन


दुर्घटना से गुस्साएं लोगों ने रोड पर गाड़ी लगाकर जाम लगा दिया। थाना प्रबंधक रोहताश कुमार ने ग्रामीणों को काफी देर तक मनाने के बाद ही लोगों ने जाम खोला।

अगोन गांव का 24 वर्षीय युवक रोहताश पुत्र पूर्णचंद सैनी दोपहर डेढ बजे अपनी बाईक से किसी काम से फिरोजपुर झिरका आ रहा था। 

माहोली गांव के पास बुलेरो चालक का अपनी गाड़ी पर से नियंत्रण हट गया और बुलेरो बाईक से टकरा गई। दोनों की टक्कर होने से बाईक सवार रोहताश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


इस दुघर्टना के बाद बुलेरो चालक अपनी गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। इस घटना के बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने गुड़गांव-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ी लगाकर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन


जाम लगने से रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइने लग गई। दुघर्टना व रोड जाम लगने की सूचना मिलते ही थाना प्रबंधक रोहताश कुमार घटना स्थल पर पहुंच गये।

उन्होंने लोगों से जाम खोलने का आग्रह किया। लेकिन जाम लगाने वाले लोग सोलपुर चौक पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग करते रहे। काफी देर तक चली जद्दोजहद के बाद ही लोगों ने जाम खोला। 

पुलिस ने बुलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर रोहताश के शव का पंचनामा करवाने के लिए अल-आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा भेज दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें