उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में टेंपो मोड़ने के दौरान एक ही बाइक पर सवार चार युवक टेंपो से टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौत को गई जबकि तीन अन्य जख्मी हो गए। मृतक की शिनाख्त अशफाक (30) के रूप में हुई है। घायल तालीम (28), सिराज (26) और फैसल (28) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने टेंपो और बाइक कब्जे में लेकर टेंपो चालक मिलन गार्डन, सभापुर निवासी विकास को गिरफ्तार कर लिया है। अशफाक अपने परिवार के साथ के-ब्लॉक न्यू सीलमपुर में रहता था। इसके परिवार में पत्नी रुखसार के अलावा दो बेटे और एक बेटी है। अशफाक सिलाई का काम करता था।
रविवार रात करीब 11 बजे अपने तीन दोस्त तालीम, सिराज और फैसल के साथ एक ही बाइक पर नानकसर, सोनिया विहार की ओर जा रहा था। नानकसर पहुंचने पर एक टेंपो चालक टेंपो ने अचानक टेंपो मोड़ दिया। इस दौरान बाइक चला रहा अशरफ उससे टकरा गया। अशरफ की मौत हो गई जबकि बाकी लोग जख्मी हो गए। तालीम और सिराज दोनों उत्तम नगर इलाके में काम करते हैं।