बाइक बोट घोटाले के तीन आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
बाइक बोट घोटाला मामले में नोएडा एसटीएफ ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। मंगलवार देर रात यूपी एसटीफ की नोएडा यूनिट ने आर्थिक अपराध शाखा(ईओडब्ल्यू) के साथ मिलकर बाइक बोट केस में वांछित चल रहे सचिन और पवन और करण पाल को गिरफ्तार किया है।
आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए थाना दादरी में दाखिल किया गया है। सचिन पर इसी केस में 50,000 का इनाम घोषित है। बता दें कि सचिन भाटी इस घोटाले के मास्टमाइंड का सगा छोटा भाई है। वहीं पवन भाटी चचेरा भाई है।
दोनों के अलावा बाइक बोट कंपनी गर्वित इनोवेटिव का कोषाध्यक्ष करण पाल भी गिरफ्तार किया गया है। 50,000 के इनामिया किरणपाल को मेरठ एसटीफ ने ईओडब्ल्यू के सहयोग से बाइक बोट केस में गिरफ्तार करके थाना दादरी में अग्रिम विधिक कार्यवाही के लिए दाखिल किया है।