फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Ambulance : एम्स की बाइक एंबुलेंस सेवा बंद, अधिकारियों ने कहा- मिशन दिल्ली पूरा, सैंपल का अध्ययन जारी

Mon, 03 Mar 2025 03:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

एम्स के अधिकारियों का कहना है कि इस परियोजना के तहत लोगों को दी गई सुविधा और उसके आधार पर जुटाए गए सैंपल का अध्ययन किया जा रहा है। भविष्य में अध्ययन के आधार पर काम होगा।
विज्ञापन
Delhi AIIMS - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स परिसर के 5 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को हार्ट अटैक आने पर तुरंत सुविधा देने के लिए शुरू की गई मिशन दिल्ली परियोजना बंद हो गई है। इस सेवा में लगी बाइक एंबुलेंस अब सुविधा नहीं देगी। एम्स ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के सहयोग से इस परियोजना को शुरू किया था। 

विज्ञापन


योजना के तहत लोगों को 14430 हेल्पलाइन पर कॉल करना होता था। इस नंबर पर कॉल करते ही बाइक एंबुलेंस तुरंत पहुंच जाती थी। इसमें तैनात स्टाफ मरीज की जांच कर उसे उचित प्राथमिक उपचार देता था। साथ ही, जरूरत के आधार पर दूसरी सुविधा को अलर्ट कर देता था। 

एम्स के अधिकारियों का कहना है कि इस परियोजना के तहत लोगों को दी गई सुविधा और उसके आधार पर जुटाए गए सैंपल का अध्ययन किया जा रहा है। भविष्य में अध्ययन के आधार पर काम होगा। हार्ट अटैक के मरीजों को त्वरित उपचार मुहैया कराने के लिए इस मॉडल को विकसित किया गया था।
विज्ञापन


इसकी रिपोर्ट के आधार पर पूरे देश में योजना को लागू करने की दिशा में काम होना है। बता दें कि कोरोना महामारी के बाद देश में  हार्ट अटैक के मामले ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। ऐसी घटनाओं में शुरू के कुछ घंटे काफी महत्वपूर्ण होते हैं।

यदि मरीज को समय पर उपचार मिल जाता है तो बचाना आसान हो जाता है, लेकिन देखा गया है कि लोग समय पर मरीजों को अस्पताल नहीं पहुंचा पाते। ऐसे में इस बाइक एंबुलेंस को विकसित किया गया। 2019 में शुरू हुई योजना के तहत काफी लोगों को मदद दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें