फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikanerwala: नहीं रहे बीकानेरवाला के संस्थापक लाला केदारनाथ अग्रवाल, 86 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

Tue, 14 Nov 2023 10:50 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मिठाई और स्नैक्स ब्रांड बीकानेरवाला के संस्थापक लाला केदारनाथ अग्रवाल का सोमवार को निधन हो गया। वह अपने भाई के साथ बीकानेर से साल 1950 में राजधानी दिल्ली आए थे।
विज्ञापन
बीकानेरवाला के संस्थापक लाला केदारनाथ अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिठाई और स्नैक्स ब्रांड कंपनी बीकानेरवाला के संस्थापक लाला केदारनाथ अग्रवाल का सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया। केदारनाथ अग्रवाल 86 वर्ष के थे। बीकानेरवाला की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया कि काकाजी के नाम से जाने जाने वाले केदारनाथ अग्रवाल का निधन एक ऐसे युग के अंत का प्रतीक है। जिसने स्वाद को समृद्ध किया और अनगिनत जिंदगियों को प्रभावित किया।
विज्ञापन


जानकारी के लिए बता दें कि भारत में बीकानेरवाला की 60 से अधिक दुकानें हैं। इनके आउटलेट्स अमेरिका, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जैसे देशों में भी मौजूद हैं। केदारनाथ अग्रवाल ने अपना व्यावसायिक सफर देश की राजधानी दिल्ली से शुरू किया था।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें