आरडीसी स्थित बीकानेरवाला शॉप से ली गई पनीर की सब्जी में गड़बड़ी मिलने पर शनिवार रात हंगामा हुआ। फूड सेफ्टी अफसरों की टीम ने प्रारंभिक जांच में पनीर को संदिग्ध मानते हुए सैंपल लिए हैं।
शॉप मैनेजर ने बाद में पनीर खरीदने वाले ग्राहक से समझौते का प्रयास किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुआ। कविनगर के बी ब्लाक निवासी कारोबारी तरुण यादव ने आरडीसी स्थित बीकानेेरवाला शॉप से रोस्टिड पनीर खरीदा था।
घर पहुंचकर खाने में पनीर कड़वा लगा। तरुण ने इसकी शिकायत शॉप पर तैनात स्टाफ से की, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए। रात करीब साढ़े दस बजेे सूचना पाकर फूड सेफ्टी विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
टीम के पहुंचने पर शॉप मालिक ने तरुण यादव से समझौते का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। फूड सेफ्टी अफसर यदुवीर सिंह ने टीम के साथ बीकानेरवाला की रसोई से पनीर के तीन सैंपल लिए। इनको जांच को भेजा जाएगा।
आनंदा का पनीर भी निकला घटिया
गोपाल जी डेयरी का अानंदा ब्रांड का पनीर केंद्रीय प्रयोगशाला में भी शुद्धता की कसौटी पर पास नहीं हो पाया। कमिश्नर ने संबंधित अफसर फूड सेफ्टी पर गोपाल जी डेयरी के खिलाफ एडीएम की कोर्ट में केस चलाने की अनुमति प्रदान कर दी है।