फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बिहार गौरव महोत्सव का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के शंकर लाल हॉल में बिहार गौरव महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने बिहार की गौरवशाली परंपरा, सांस्कृतिक धरोहर और युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बिहार केवल एक राज्य नहीं, बल्कि भारत की आत्मा का केंद्र है, जहां नालंदा और विक्रमशिला जैसे प्राचीन विश्वविद्यालयों ने ज्ञान का प्रसार किया। साथ ही उन्होंने भगवान बुद्ध, भगवान महावीर और सम्राट अशोक व स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राजेंद्र प्रसाद और जयप्रकाश नारायण के योगदान को याद किया। मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें