फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कालिंदी कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव लहरें का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के कालिंदी कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव लहरें का आगाज हुआ। पहले दिन इस कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। जिनमें समूह गायन, फोटोग्राफी ग्राफिटी प्रतियोगिता, काव्य लेखन, योग, पोस्टर मेकिंग, रंगोली, समूह नृत्य और फैशन शो शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज प्राचार्या डॉ. मीना चरांदा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को हर क्षेत्र में आगे बढने और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। मौके पर मौजूद विशिष्ट अतिथियों में महापौर राजा इकबाल सिंह, प्रो. सुभाष आनंद ने भी छात्राओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में डीजे मान की प्रस्तुति ने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया, इसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें