फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में जीत को कांग्रेस ने बताया भाजपा के अहंकार की हार

Sun, 08 Nov 2015 05:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत भले ही बिहार में हुई हो लेकिन यहां भी महागठबंधन के समर्थकों में जश्र का माहौल रहा।
विज्ञापन


खासकर कांग्रेसियों में बिहार जीत का असर साफ दिखाई दिया। बिहार में महागठबंधन की ऐतिहासिक जीत से उत्साहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित नागर के सेक्टर-17 स्थित निवास पर ढोल नगाड़ों एवं पटाखे फोड़कर जीत का जश्र मनाया।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधायक का मुंह मीठा कराया व लड्डू बांटकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक नागर ने कहा कि बिहार में भाजपा की हार अहंकार की हार हुई है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अहंकारी नीतियों और जुमलों को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। यह तो एक शुरुआत है, आने वाले समय में यूपी में भी भाजपा का यही हाल होने वाला है।
विज्ञापन


नागर ने कहा कि बिहार चुनाव के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैलियों के चलते पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें