फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी पर्यटन बैठक 23 सितंबर को

Mon, 05 Aug 2019 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 23 सितंबर को भारत की सबसे बड़ी पर्यटन बैठक होगी। इसमें सबसे ज्यादा खरीदार और विक्रेता शामिल होंगे। पर्यटन मंत्रालय और पर्यटन उद्योग की यह बैठक नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित अशोक होटल में 25 सिंतबर तक चलेगी। इसका उद्घाटन पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल करेंगे। 

विज्ञापन


परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि रहेंगे। आयोजक चेयरमैन नकुल आनंद ने बताया कि वर्ष 2020 तक भारत में सालाना 2 करोड़ पर्यटकों की आवाजाही के लक्ष्य को लेकर यह बैठक होगी। 

इसमें विदेशी और देसी टूर ऑपरेटर्स के बीच संवाद स्थापित किया जाएगा। पिछले वर्ष इस बैठक में 62 देशों के 244 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। इस वर्ष 70 देशों के 300 प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें