फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस-13 में अश्लीलता और फूहड़ता का हो रहा घिनौना प्रदर्शन, शो बंद करो', भाजपा विधायक ने लिखा खत

Thu, 10 Oct 2019 10:27 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद(लोनी)
विज्ञापन
bigg boss - फोटो : अमर उजाला/एएनआई
विज्ञापन

गाजियाबाद के लोनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को एक खत लिखते हुए अपील की है कि कलर्स चैनल पर प्रसारित हो रहे रिएलिटी शो बिग बॉस-13 को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाए। उन्होंने अपनी अपील को बल देने के लिए शो पर कई तरह के आरोप लगाते हुए एक लंबी चिट्ठी लिखी है।

विज्ञापन


नंद किशोर गुर्जर का आरोप है कि बिग बॉस-13 का प्रसारण प्राइम टाइम के स्लॉट में किया जा रहा है, जिसके कंटेंट में बेहद ही अश्लीलता और फूहड़ता का खुलेआम घिनौना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस शो की स्थिति यह है कि इसे घरेलू माहौल में देखना तक मुश्किल है।

साथ ही कार्यक्रम का कंटेंट इस प्रकार तैयार किया गया है कि जिससे देश के पौराणिक एवं ऐतिहासिक पारंपरिक सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को नुकसान पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

 

बता दें कि बिग बॉस के सीजन 13 को बंद करने के लिए पहले भी धरना प्रदर्शन हो चुके हैं। दरअसल इस सीजन में बेड फ्रेंड फॉरेवर कॉन्सेप्ट लाया गया था। इसके तहत लड़की और लड़के को एक ही बेड शेयर करना था, जिसे लेकर काफी विरोध प्रदर्शन हुए। इसके बाद इस कॉन्सेप्ट को बिग बॉस ने वापस ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें