फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलेनियम अपार्टमेंट में दिनदहाड़े चोरी

Wed, 13 Aug 2014 06:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में कड़ी सुरक्षा वाले सेक्टर-62 के मिलेनियम अपार्टमेंट में चोरों ने 9 अगस्त को डेढ़ घंटे में तीन दरवाजे, दो अलमारियां और लॉकर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। 9 और 10 अगस्त को चोरों ने सेक्टर-22, 62, 51, 59 में पांच वारदातों को अंजाम दिया। पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सेक्टर-62 के मिलेनियम अपार्टमेंट के बी-9/17 में रहने वाले सत्यजीत बनर्जी बीएसईएस यमुना पॉवर प्लांट के एक विभाग में अधिकारी हैं। शनिवार को वह घर से मुंबई जाने के लिए अपराह्न करीब तीन बजे निकले। करीब 4:35 पर उनके पास सोसायटी के गार्ड का फोन आया कि उनके घर के तीनों दरवाजे टूटे हुए हैं।


घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि लोहे के दरवाजा का कुंडा काटा गया था। एक अन्य लोहे के दरवाजे पर लगा लॉक और लकड़ी के दरवाजे में ताले वाली जगह का पूरा हिस्सा ही गायब था। चोरों ने उनके घर से दो अलमारियों के लॉकर तोड़कर 12 हजार रुपये और छह-सात घड़ियां ले गए।
विज्ञापन


वहीं, बदमाश सेक्टर-52 निवासी राजेंद्र चोपड़ा के मकान से 10 अगस्त को नगदी और जेवरात ले गए। साथ ही सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में विक्रम ने शिकायत दी है कि सेक्टर-22 चौड़ा स्थित उनके मकान से लैपटॉप और मोबाइल चोरी हो गए। गाजियाबाद के एसोटेक निवासी आशीष पुत्र दिनेश ने थाना सेक्टर-58 में शिकायत दी है कि 11 अगस्त को उनके पी-51-52 सेक्टर-59 स्थित दफ्तर से कंप्यूटर और अन्य सामान चोरी कर लिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें