फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या करने वाले आरोपी का चौंकाने वाला खुलासा, क्यों दी इतनी दर्दनाक मौत

Wed, 13 May 2020 07:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में शादी से इंकार करने पर युवती की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान यूपी के फिरोजाबाद  निवासी अनिल (26) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह काफी समय से युवती के साथ संबंधों में था। बार-बार शादी के लिए पूछने पर वह इंकार कर देती थी। 3 मई की रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ और उसने युवती की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी। 

पुलिस ने पश्चिम विहार से आरोपी को दबोचा। बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि 4 मई को नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी मालिक ने अनिल के खिलाफ शिकायत दी थी। 
विज्ञापन


उसने बताया था कि अनिल फैक्टरी पर ताला लगाकर फरार हो गया है। पुलिस की मौजूदगी में जब फैक्टरी का ताला खोला गया, तो अंदर युवती का शव पड़ा था। 
 
विज्ञापन

युवती की मां ने बताया था कि 3 मई को राशन दिलवाने की बात कर अनिल उसकी 23 साल की बेटी को अपने साथ ले गया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें