फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय पहलवान का चौंकाने वाला खुलासा, अखाड़े में लगाना चाहता था लूट की रकम

Sun, 11 Aug 2019 11:13 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय पहलवान साथियों संग गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लूटपाट के मामले में गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय पहलवान लक्ष्य अपनी गैंग को नैतिक समर्थन देता था। वह दावा करता था कि उसका जीजा वकील है और जीजा की पुलिस में  जान-पहचान है। कोई कानूनी समस्या आएगी तो जीजा उसे संभाल लेगा। 
विज्ञापन


लक्ष्य पांच साल से पहलवानी कर रहा था। दरअसल वह लूट की रकम को अपने अखाड़े में लगाना चाहता था। रोबिन इलाके की जानकारी मुहैया करवाता था, जबकि हरदीप वारदात के लिए वाहन का इंतजाम करता था। दिनेश गैंग का सरगना है।

कैप और एक लाइट के जलने से हुई कार की पहचान
सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि वारदात में इस्तेमाल कार के पहिये में काला कैप लगा है और उसकी सिर्फ एक लाइट जलती है। इसी आधार पर पुलिस आसपास के इलाकों में कार की पहचान करने में जुट गई। आखिरकार पुलिस को सिरसपुर में कार दिख गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पिछले छह दिनों में नहीं चली एक भी गोली, घाटी में फायरिंग की खबरें गलत: आईजीपी

पुलिस ने उस पर कई दिन तक नजर रखी और पूरी तरह से आश्वस्त होने के बाद सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि रोबिन इलाके में कोल्ड ड्रिंक सप्लाई करने वाले वाहन का ड्राइवर था। वह जिंदल स्टोर पर भी कोल्ड ड्रिंक सप्लाई करता था। घूमने के दौरान वह रेकी कर गैंग के बदमाशों के साथ वारदात करता था। 
विज्ञापन

रुपयों की जरूरत के लिए कर रहे थे वारदात

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दिनेश बेडशीट बेचता था। वह पानीपत से बेडशीट खरीदकर उसे दिल्ली में बेचता था। कुछ स्थानीय विक्रेता उसके रुपये लेकर भाग गए थे। पिछले एक साल से वह बेरोजगार था। 

उसे पत्नी का प्रसव कराने के लिए रुपयों की जरूरत थी, जिसमें उसने अपने भांजे रोबिन का सहयोग लिया। लक्ष्य को भी अपने अखाड़े के लिए रुपयों की जरूरत थी। 

वहीं हरदीप हरिद्वार में अपने भाई की सड़क हादसे में मौत के बाद उसकी फैक्ट्री चला रहा था, लेकिन घाटा होने के बाद उसकी फैक्ट्री बंद हो गई। उसके बाद वह वारदात को अंजाम देने लगा। उस पर दिल्ली के प्रशांत विहार में वाहन चोरी का एक मामला दर्ज है। रोबिन उसके भाई की फैक्ट्री में काम करता था। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें