नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ने क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाते हुए राइजिंग स्टार अवार्ड प्राप्त किया है। यूनिवर्सिटी ने 1001 से 1200 कैटेगरी में अपनी जगह बना ली है। दिल्ली सरकार की यह एक मात्र यूनिवर्सिटी है जिसने इस साल रैंकिंग में जगह बनाई है। यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति एवं दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने इस उपलब्धि पर यूनिवर्सिटी के कुलपति पद्मश्री प्रो डॉ. महेश वर्मा एवं उनकी टीम को बधाई दी है। कुलपति प्रो. महेश वर्मा ने इस उपलब्धि पर कहा कि इस साल की रैंकिंग में सिर्फ 46 भारतीय विश्वविद्यालयों को जगह मिली है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश इस यूनिवर्सिटी को दुनिया की चुनिंदा विश्वविद्यालयों में शामिल करने की है। ब्यूरो