फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ नहीं चलेंगी सम-विषम नंबर की गाड़ियां!

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की सड़कों पर सम व विषम नंबर की गाड़ियां अब बारी-बारी से सड़कों पर फर्राटा भरेंगी।
विज्ञापन


उपराज्यपाल नजीब जंग ने एक बार फिर दिल्ली को जाम और प्रदूषण से बचाने के लिए इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने की इच्छा जताई है।

सिंगापुर, पेरिस और बीजिंग में यह प्रयोग हो चुका है। दिल्ली सचिवालय में विभिन्न विभागों के प्रमुखों के साथ हुई बैठक में एलजी ने इस प्रस्ताव पर चर्चा की है।

सबसे प्रदूषित होने पर उठाया कदम

हाल ही में दिल्ली को लेकर डब्ल्यूएचओ की एक रिपोर्ट आई, जिसमें राजधानी को सबसे प्रदूषित शहरों की श्रेणी में रखा गया है।

इसी को लेकर एलजी ने इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने की जरूरत बताई है। परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा की।

हालांकि विभाग के अधिकारी बता रहे हैं कि पूर्व में भी कई स्वयंसेवी संस्थाएं इस प्रस्ताव को लेकर आईं, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ पाई।
विज्ञापन

कैसे होगा लागू?

इस प्रस्ताव के मुताबिक दिल्ली में बीजिंग की तर्ज पर एक दिन सिर्फ सम नंबर वाले पंजीकृत वाहनों को चलने की मंजूरी मिलेगी। दूसरे दिन विषम नंबर वाले वाहन सड़क पर चलेंगे।

इससे दिल्ली की पीक ऑवर्स में रफ्तार बढ़ेगी, प्रदूषण से भी राहत मिलेगी। वर्तमान में दिल्ली में 78 लाख से ज्यादा वाहन रजिस्टर्ड हैं।

अधिकारियों की मानें तो यह प्रस्ताव फिलहाल प्राथमिक अवस्था में है। एलजी इस पर आगे काम करना चाहते हैं, जिससे दिल्ली की रफ्तार बढ़ाने के साथ आबोहवा को भी सुधारा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें