फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12 की टीम आज आएगी ग्रेटर नोएडा, इस सीजन में दादी-पोते की जोड़ी मचाएगी धमाल

Fri, 31 Aug 2018 09:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss robin
मनवीर भाटी के बाद जिले के बोड़ाकी गांव के रॉबिन को बिग बॉस में एंट्री मिल सकती है। बुधवार को मुंबई में बिग बॉस की टीम ने उसका इंटरव्यू लिया है। खास बात यह है कि रॉबिन के अलावा बिग बॉस में उसकी दादी की भी एंट्री मिल सकती है। बताया जा रहा है कि इसी सिलसिले में शुक्रवार को बिग बॉस के कंटेस्टेंट का चयन करने वाली टीम  बोड़ाकी आकर रॉबिन की दादी का इंटरव्यू ले सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss robin
बिग बॉस में एंट्री के लिए रॉबिन ने अपनी 80 वर्षीय दादी श्यामवती के साथ एक वीडियो डाला था। वीडियो का चयन होने के बाद बिग बॉस की टीम ने रॉबिन को मुंबई बुलाया था। बुधवार को करीब दस लोगों की टीम ने रॉबिन का इंटरव्यू किया। इस इंटरव्यू में टीम ने उसके धैर्य की परीक्षा ली गई।
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss robin
टीम के सदस्यों ने उससे लगातार ऐसे सवाल पूछे जिससे वह आपे से बाहर हो जाए लेकिन अपने हंसमुख स्वभाव के चलते वह उनकी बातों का मुस्कराते हुए जवाब देता गया। बृहस्पतिवार को गोवा पहुंचे रॉबिन ने बताया कि उसका इंटरव्यू बेहद अच्छा रहा। उसे उम्मीद है कि उसे जल्द ही बिग बॉस के घर में एंट्री मिल जाएगी।

4 of 5
bigg boss robin
वहीं,  रॉबिन के भाई ने बताया कि बिग बॉस की टीम शुक्रवार को दादी का इंटरव्यू लेने ग्राम बोड़ाकी पहुंच सकती है। बिग बॉस की टीम यदि इंटरव्यू से संतुष्ट हुई तो दोनों दादी-पोते बिग बॉस के घर में साथ आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss robin
इंटरव्यू की जानकारी मिलते ही शुभकामनाओं का दौर शुरू
बिग बॉस के लिए इंटरव्यू की जानकारी मिलने के बाद से सोशल मीडिया में लोगों ने रॉबिन को शुभकामनाएं देनी शुरू कर दी हैं। सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक कमेंट आ रहे हैं। एक युवक ने लिखा है कि गुर्जर छोरा दोबारा बिग बॉस में धमाल मचाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें