फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई का बड़ा एक्शन: ढाई लाख रुपये की रिश्वत लेते दिल्ली पुलिस का एसआई गिरफ्तार, CBI ने रंगे हाथों पकड़ा

Fri, 21 Mar 2025 02:44 PM IST
Digvijay Singh एजेंसी

सार

सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के साइबर थाना रोहिणी में तैनात एसआई राहुल मलिक को ढाई लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत हवाला के जरिए मुंबई, तमिलनाडु के इरोड और दिल्ली के कई ऑपरेटरों के माध्यम से पहुंचाई गई थी। 
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के साइबर थाना रोहिणी में तैनात एसआई राहुल मलिक को ढाई लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत हवाला के जरिए मुंबई, तमिलनाडु के इरोड और दिल्ली के कई ऑपरेटरों के माध्यम से पहुंचाई गई थी। 

विज्ञापन

 

मिली जानकरी के मुताबिक सीबीआई को एक शिकायत मिली थी कि सब-इंस्पेक्टर राहुल मलिक ने एक मामले को सुलझाने के बदले रिश्वत की मांग की थी। एजेंसी ने शिकायत की पुष्टि करने के बाद एसआई को रंगे हाथ पकड़ लिया। जांच में पता चला कि राहुल मलिक ने रिश्वत की रकम सीधे नहीं ली, बल्कि इसे कई स्तरों से होकर हवाला ऑपरेटरों के जरिए ट्रांसफर कराई, ताकि ट्रांजेक्शन ट्रैक न किया जा सके। 

जानकारी के मुताबिक एक टूर एंड ट्रैवल्स व्यवसायी की शिकायत के बाद सीबीआई ने छापा मारा और एसआई को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पहले भी कई बार रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। राहुल मलिक रोहिणी स्थित साइबर पुलिस स्टेशन में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था। 

विज्ञापन


एजेंसी के अधिकारियों ने आरोपी को बुधवार को दिल्ली में गिरफ्तार किया और गुरुवार को उसे दिल्ली की एक अदालत में विशेष सीबीआई न्यायाधीश के समक्ष पेश किया। हालांकि आरोपी को ट्रांजिट रिमांड दे दिया गया है और उसे शुक्रवार को मुंबई में सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें