लग्जरी कार में चलने वाले साइकिल सवार को हलके में न लें। क्योंकि ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में लगे ऑटो एक्सपो में एक साइकिल ऐसी भी है, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये से भी अधिक है।
जायंट्स ब्रांड की स्टार्कन कंपनी की साइकिल है ट्रिनिटी। इस साइकिल की कीमत है 10 लाख 15 हजार रुपये। स्पोर्ट्स साइकिल की तरह दिखनी वाली साइकिल की खासियत जब जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे।
यह भी पढ़ें: पहली इलेक्ट्रिक सुपरबाइक भारत में लॉन्च
किसी भी फोर व्हीलर में जितने गेयर नहीं हैं, उससे चार गुना ज्यादा गेयर इस साइकिल में हैं। ट्रिनिटी में 20 गेयर हैं। जायंट्स के एमडी प्रवीन वी पाटिल ने बताया कि मैनुअल गेयर को लगाने में जोर पड़ता है, लेकिन यह इलेक्टॉनिक गेयर सिस्टम है।
इसमें बटन दबाने पर गेयर बदल जाता है। साइकिल कार्बन फाइवर की बनाई गई है। इसके पहिये भी कार्बन फाइवर के हैं। साइकिल का बजन मात्र 6.5 किलो है। डिजायन इस तरह से है कि वह हवा को काट सके।