पुलिस हिरासत में भोजपुरी गायक विनय
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी जिला पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में भोजपुरी गायक विनय शर्मा को गिरफ्तार किया है। विनय के गाए सौ से अधिक गाने का वीडियो यूट्यूब पर है। पुलिस तस्कर से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम जिला की नारकोटिक्स शाखा को सूचना मिली कि गांजा की तस्करी करने वाला तस्कर इंद्रपुरी के टोडापुर इलाके में आने वाला है। इस सूचना पर पुलिस की एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने टोडापुर स्थित शास्त्री मार्ग पर घेराबंदी की और वहां पहुंचे विनय को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर इसके पास से 21.50 किलो गांजा बरामद हुआ।
जांच में पता चला कि सीवान बिहार का रहने वाला विनय भोजपुरी गायक है और अब तक सौ से अधिक गाना गा चुका है। पुलिस विनय से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह गांजा की खेप कहां से लाता था और उसे दिल्ली में खेप को किसे सौंपना था। साथ पुलिस इस बात की जानकारी हासिल कर रही है कि गिरोह में कितने सदस्य हैं।