फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए: शाहीन बाग पहुंचे चंद्रशेखर, बोले- असली लड़ाई संविधान को बचाने की है

Wed, 22 Jan 2020 10:57 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद - फोटो : ANI
विज्ञापन
अदालत से दिल्ली आने की छूट मिलते ही भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद बुधवार शाम राजधानी के जामिया मिल्लिया इस्लामिया और शाहीन बाग पहुंच गए। उन्होंने युवाओं से लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए शांतिपूर्वक आवाज उठाने की अपील की। चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार से हमारी असली लड़ाई हर हाल में संविधान को बचाने की है।
विज्ञापन


शाम करीब सात बजे चंद्रशेखर जामिया मिल्लिया के गेट नंबर-7 पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार कहती है कि मुल्क में अमन-चेन है। यह सरासर गलत है। कोई सरकार की गलत नीतियों का विरोध करता है तो उसे जेल में डाल दिया जाता है या फिर लाठी खानी पड़ती है।

यूपी में तो गोली तक मार दी जाती है। उन्होंने कहा कि अपराध करने वाला चाहे कोई भी हो उसे परिणाम भुगतना ही होगा। विद्यार्थियों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद वे आंदोलन और तेज करेंगे।
विज्ञापन


यहां से चंद्रशेखर शाहीन बाग पहुंचे। उन्हें देखते ही प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की। यहां उन्होंने कहा कि शाहीन बाग की आवाज पूरी दुनिया में पहुंच रही है, लेकिन सरकार तक नहीं। सरकार नहीं सुनेगी तो हर बाग शाहीन बाग होगा।


बता दें कि कि पुलिस ने जामा मस्जिद से भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को हिरासत में ले लिया था। बाद में पुलिस ने चंद्रशेखर पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, लोगों को उकसाने और दंगा भड़काने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे शनिवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। चंद्रशेखर के अलावा पुलिस ने हिंसा फैलाने के आरोप में 15 लोगों को गिरफ्तार किया था।

इससे पहले दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पुलिस को चकमा देकर वहां से भागने में कामयाब रहा था। लेकिन शाम में एक बार फिर चंद्रशेखर जामा मस्जिद में मौजूद अपने समर्थकों के बीच पहुंच गया और नारेबाजी शुरू कर दी। वहां उन्होंने कहा था कि जब तक यह काला कानून वापस नहीं लिया जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें