फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस के सामने बंबीहा की ओर से खड़ा हुआ भाऊ रिटोलिया... ताबड़तोड़ फायरिंग और फेंकवाता पर्ची

Mon, 04 Nov 2024 09:55 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सामने बंबीहा की ओर से भाऊ रिटोलिया खड़ा हो गया है। भाऊ का रंगदारी मांगने का तरीका भी अलग है। वह पहले फायरिंग करता है फिर रंगदारी के लिए पर्ची फेंकता है। भाऊ की हर पर्ची पर नीचे लिखा होता है...भाऊ-बाली गिरोह सिंस 2020। 
विज्ञापन
Lawrence Bishnoi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बरार के सामने अब बंबीहा गिरोह को चलाने वाला हिमांशु उर्फ भाऊ रिटोलिया खड़ा हो गया है। वह विदेश में ही बैठकर गिरोह को चला रहा है। बंबीहा गिरोह के ज्यादातर गैंगस्टर जेल में बंद हैं। हालांकि मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्या के बाद किसी भी गैंग ने जबरन उगाही के लिए कॉल नहीं की है। 
विज्ञापन


स्पेशल सेल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार भाऊ का रंगदारी मांगने का तरीका भी अलग है। वह पहले फायरिंग करता है फिर रंगदारी के लिए पर्ची फेंकता है। भाऊ की हर पर्ची पर नीचे लिखा होता है...भाऊ-बाली गिरोह सिंस 2020। 

रोहतक के पास स्थित रिटोली गांव का रहने वाला भाऊ का गांव के ही सनी और बाबा से रंजिश चल रही है। इसमें 4 से 5 हत्याएं हो चुकी हैं। भाऊ अपने बचपन के दोस्त साहिल उर्फ आंटा के साथ फर्जी पासपोर्ट पर वर्ष 2022 में विदेशी भाग गया। 
विज्ञापन


इससे पहले जब वह नाबालिग था तब बाल सुधार गृह से साहिल के साथ फरार हो गया था। इस समय नीरज बवाना व नवीन बाली गिरोह को हिमांशु भाऊ चला रहा है। साहिल भी उसके साथ है। देवेंद्र बंबीहा गिरोह को लकी पटियाल चला रहा है। 

पंजाब से बुलाए थे शूटर
बंबीहा गिरोह ने जब लारेंस को छात्र राजनीति में लाने वाले विक्की मुड़ीखेड़ा की हत्या करवाई थी तब उसने कौशल चौधरी के शूटर पंजाब से बुलाए थे। कौशल चौधरी गिरोह को नीरज फरीदपुरिया और दिल्ली के मंगोलपुर कलां गांव का रहने वाला पवन शौकीन चला रहा है। 

यह हैं कुछ प्रमुख वारदात
  • गोहाना हरियाणा में प्रसिद्ध जलेबी वाले मातूराम से करीब दो महीने पहले रंगदारी मांगी थी। ये कहीं एक करोड़ से कम की रंगदारी नहीं मांगता है। यहां पर दूधिया को गोली लगी थी।
  • सांपला, हरियाणा में मशहूर बर्फी वाले सीताराम से एक करोड़ की रंगदारी के लिए फायरिंग की थी। 
  • गैंगस्टर भाऊ के शूटरों ने दिल्ली के रणहौला में रंगदारी के लिए केबल व्यापारी के बेटे की हत्या कर दी थी। 
  • गांव दबोदा, झज्जर में पूर्व सरपंच की हत्या भाऊ ने की थी। 
  • दिल्ली के तिलक नगर पर फ्यूजन कार शोरूम पर रंगदारी के लिए फायरिंग की थी।
  • नारायणा में स्ट्रीट कार शोरूम पर फायरिंग कर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी। 
  • मंगोलपुरी में मिठाई की दुकान पर फायरिंग कर रंगदारी मांगी थी। 

भीम सेना प्रमुख को धमकी, अनमोल बिश्नोई पर केस दर्ज
सेक्टर-37 थाना पुलिस ने भीम सेना प्रमुख सतपाल तंवर को धमकी देने के मामले में लॉरेंस बिश्नोई के भाई गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई पर केस दर्ज किया है। अनमोल पर यूएस व कनाडा में बैठकर जिम्बाब्वे और केन्या के नंबर से धमकी भरी कॉल किए जाने का आरोप है। पुलिस ने अनमोल की आवाज होने से इन्कार किया है। दूसरी ओर से जेल से आई चिठ्ठी में किसी गैंगस्टर की लाइन अब तक नहीं बनी है। 

 

शुक्रवार रात 10:05 बजे सतपाल के मोबाइल पर अनमोल का फोन आने से हड़कंप मच गया। जिसमें गैंगस्टर ने कहा कि तुझे कहीं काट कर फेंक देंगे। कुल 6 मिनट 41 सेकंड की ऑडियो में गैंगस्टर बार-बार तंवर को डराने का प्रयास कर रहा है। 

 
विज्ञापन

वहीं धमकी का जवाब देते सतपाल तंवर ने अनमोल बिश्नोई को कहा कि मैं कोई पप्पू यादव या सलमान खान नहीं हूं जो डर जाऊंगा। जिसके बाद गैंगस्टर परिणाम भुगतने की चेतावनी देता है। गुरुग्राम की 3 क्राइम ब्रांच और साइबर क्राइम टीम द्वारा मामले की पुष्टि करते ही सेक्टर 37 थाने की पुलिस ने अनमोल पर केस दर्ज कर लिया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें