फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: भाऊ गैंग का शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार, चार किलो गांजा के साथ पकड़े दो तस्कर

Wed, 04 Jun 2025 10:10 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और भाऊ गैंग के शूटर दीपक धनखड़ के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड की फायरिंग की गई, जिसमें एक गोली लगने से शूटर दीपक धनखड़ के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन
Delhi Crime - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम और भाऊ गैंग के शूटर दीपक के बीच अलीपुर इलाके में मंगलवार रात मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान शूटर दीपक के पैर में गोली लगी और उसे पकड़ लिया गया। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने चार किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और भाऊ गैंग के शूटर दीपक धनखड़ के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड की फायरिंग की गई, जिसमें एक गोली लगने से शूटर दीपक धनखड़ के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने शूटर के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल गाजीपुर से चोरी की गई मोटरसाइकिल, पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। बदमाश पर हत्या का आरोप है।

दिल्ली पुलिस के पश्चिमी जिले के एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड ने दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चार किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया। आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और आपूर्ति में शामिल स्रोत और नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिमी विचित्र वीर ने कहा, "गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सुजीत कुमार (28) और बादल पंडित (26) के रूप में हुई है, जो बिहार के सहरसा जिले के निवासी हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें