किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। इस लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ब्यान जारी करते हुए कहा कि 8 दिसंबर का भारत बंद ऐतिहासिक होगा। बंद को काफी जनसमर्थन मिल रहा है। देश का अन्नदाताओं में कृषि कानूनों को लेकर काफी गुस्सा है।
उन्होंने कहा कि सरकार इस बारे में अगर कोई फैसला समय रहते नहीं करती है तो सरकार को गुस्सा झेलना पड़ेगा। सरकार जिद छोड़कर तीनों कानूनों को वापस कर न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानून बनाए। भारत बंद में एम्बुलेंस, आकस्मिक वाहन और छात्रों को इससे मुक्त रखा गया है।
देश का किसान जनता को दुखी नही करना चाहता,लेकिन हमारी मजबूरी है। जनता से भी अपील है किसानों के लिए एक दिन का बंद रखकर हमारा सहयोग करें। सड़कों पर 11 बजे से 3 बजे तक किसान जाम करेंगे।