फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीटीसी बसों में मुफ्त सफर के तोहफे से खुश हुईं बहनें, कई जगह झेलनी पड़ी परेशानी

Sat, 10 Nov 2018 02:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
मुफ्त सफर करती हुईं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीटीसी बसों में भैया दूज के मौके पर महिलाओं के लिए फ्री सफर के तोहफे का बहनों ने लाभ उठाया। बसों में फ्री में सफर करते वक्त महिलाओं में खुशी दिखाई दी। 
विज्ञापन


हालांकि राजधानी के कुछ इलाकों में महिलाओं को बसों की कमी के कारण डीटीसी के इस तोहफे से वंचित भी रहना पड़ा, जिससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी।  डीटीसी के मुताबिक, महिलाओं की सुविधा के लिए हर साल की तरह इस साल भी भैया दूज के त्यौहार पर महिलाओं को डीटीसी बसों में मुफ्त में सफर करने का तोहफा दिया गया। 

इस बीच महिलाओं ने सुबह 6 बजे से इस सुविधा का लाभ उठाया। विभाग का कहना है कि प्रशासन का प्रयास है कि महिलाएं भैया दूज के मौके पर अपने भाइयों के पास बिना किसी परेशानी और किराया खर्च के बिना पहुंच सकें।   
विज्ञापन


महिला यात्री किरण शर्मा ने बताया कि उन्हें शाहदरा से वसंत कुंज अपने भाई का तिलक करने के लिए जाना था। डीटीसी बसों में फ्री सफर की सुविधा से उनका कोई किराया नहीं लगा। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह बेहद खुश हैं कि सरकार की ओर से महिलाओं के लिए ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, भजनपुरा निवासी स्वाति ने बताया कि उन्हें आनंद विहार जाने के लिए रूट संख्या-33 की डीटीसी बस का करीब एक घंटे इंतजार करना पड़ा, जिस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बस में फ्री सफर के बारे में पता लगने पर उन्हें खुशी हुई।

क्लस्टर बसों में महिलाओं के काटे टिकट
राजधानी में डीटीसी बसों के साथ-साथ क्लस्टर बसों में भी भैया दूज के उपलक्ष्य में मुफ्त सफर की सुविधा दी गई थी, लेकिन कुछ क्लस्टर बसों में कंडक्टरों ने महिलाओं को मुफ्त सफर के बारे में जानकारी नहीं दी। इतना ही नहीं कंडक्टरों ने महिलाओं के मुफ्त सफर के बावजूद उनके टिकट भी काटे।

प्रियंका ने बताया कि उन्हें शास्त्री भवन से आनंद विहार जाना था और वह क्लस्टर बस रूट संख्या-740 में सवार हुई। उन्होंने कंडक्टर से टिकट मांगा तो उसने टिकट काट दिया।

इसी बीच अन्य सवारियों ने जब उन्हें बताया कि आज तो बसों में सफर फ्री है तो महिलाओं ने टिकट वापस करने के लिए कहा, लेकिन कंडक्टर ने टिकट वापस नहीं लिए। इससे कई महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें