फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 से 10 दिसंबर तक मनाया जाएगा गीता महोत्सव

Wed, 07 Dec 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
भगवत गीता
विज्ञापन
आगामी 8 से 10 दिसंबर तक फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित हुडा कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किए जाने वाले जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपायुक्त चंद्रशेखर ने लघु सचिवालय सेक्टर 12 में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं धार्मिक व समाज सेवी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

चंद्रशेखर ने कहा कि इस तीन दिवसीय उत्सव के अंतर्गत आयोजन स्थल परिसर में संबंधित विभागों व सहयोग समाज सेवी एवं धार्मिक संगठनों की ओर से प्रदर्शनी में श्रीमद् भागवत गीता की झलक से सुशोभित आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे।
  कार्यक्रम के अंतर्गत संगोष्ठी व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन भी गीतोपदेश पर आधारित रहेगा। उत्सव के अंतिम दिन 10 दिसंबर को शोभा यात्रा स्थानीय सेक्टर-16ए स्थित गीता मंदिर से शुरू होकर सेक्टर 16ए, 15ए, 15, 14, 13 सेक्टर-12 से होते हुए आयोजन स्थल हुडा कन्वेंशन सेंटर सेक्टर 12 में संपन्न होगी। इस यात्रा में भगवान श्री कृष्ण के गीतोपदेश की झलक से ओतप्रोत की विशाल झांकियां व बैंड आदि शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें