फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल इंजन सरकार में निगम से लेकर केंद्र तक बेहतर समन्वय : रेखा गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में प्रवास कार्यक्रम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में प्रदेश भाजपा के ‘विकास यात्रा’ अभियान के तहत बृहस्पतिवार को नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में प्रवास कार्यक्रम हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सांसद बांसुरी स्वराज व प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने जनता और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। इसके अलावा उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाईं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हर विधानसभा में कम से कम 100 करोड़ रुपये के विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने सीवर, पाइपलाइन, यमुना सफाई, प्रदूषण नियंत्रण, सड़क और परिवहन परियोजनाओं पर तेजी से काम होने की बात कही। सीएम ने कहा कि ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार होने के कारण केंद्र, राज्य और निगम के बीच बेहतर समन्वय है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले वर्षों में दिल्ली और बदली हुई नजर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करोड़ों रुपये की परियोजनाएं हुईं स्वीकृत
सांसद बांसुरी स्वराज ने नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि दिल्ली जल बोर्ड के कार्यों के लिए टोडापुर में 2100 करोड़ रुपये देने की घोषणा हुई। इसके अलावा राजेन्द्र नगर, मालवीय नगर, ग्रेटर कैलाश और आरके पुरम विधानसभा क्षेत्रों में भी करोड़ों रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 14 अटल कैंटीन शुरू कर पांच रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जीके-1 में मल्टी स्टोरी पार्किंग, बारामूला ड्रेन की सफाई, बस डिपो और 139 छठ घाटों का निर्माण भी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं। वीरेन्द्र सचदेवा ने दावा किया कि चुनाव के समय किए गए कई संकल्प पूरे हो चुके हैं और शेष पर काम तेजी से जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें