फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रॉस कराते वक्त बाघ ने बाघिन को मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैसूर से दिल्ली चिड़ियाघर आते ही बंगाल टाइगर ने एक बाघिन को मार डाला। क्रॉस कराते वक्त बंगाल टाइगर ने बाघिन की गर्दन में दांत गड़ा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


दरअसल, हाल ही छह साल के रॉयल बंगाल टाइगर राम को मैसूर से दिल्ली के चिड़ियाघर लाया गया था। शु्क्रवार को चिड़ियाघरकर्मियों ने 9 साल की बाघिन जिनजिन से उसका क्रॉस कराना चाहा।

लेकिन इस दौरान राम ने जिनजिन की गर्दन पर दांत गड़ा दिया। चिड़ियाघरकर्मियों के अनुसार दोनों को अलग करने की काफी कोशिश की गई लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

पहली बार सामने आया ऐसा मामला

दिल्ली के चिड़ियाघर में इस तरह की यह पहली घटना है। चिड़ियाघर के एक अधिकारी के मु‌ताबिक भोपाल और चेन्नई के चिड़ियाघरों में ऐसी घटनाएं घट चुकी हैं, ‌दिल्‍ली चिड़ियाघर में अभी ऐसी घटना नहीं घटी थी।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार चिड़ियाघर के चिकित्सा अधिकारी ने बातया कि लड़ाई से निपटने की पूरी व्यवस्‍था की गई थी, क्योंकि क्रॉस के दौरान आमतौर पर बाघ-बाघिन में लड़ाई होती है।

लेकिन बाघ ने इतनी तेजी से हमला किया था कि जिनजिन की तुरंत मौत हो गई। जिनजिन की मौत के बाद अब चिड़ियाघर में प्रिया और रानी दो ही बाघिनें बचीं।
विज्ञापन

कैसे हुई घटना?

शुक्रवार को क्रॉस कराने के लिए दोनों जानवरों को एक पिजड़े में बंद कर दिया गया। शुरुआत में दोनों एक-दूसरे के साथ खेलने लगे।

इसी दौरान बाघ ने बाघिन के करीब आने की कोशिश की, तभी दोनों में लड़ाई शुरू हो गई।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार चिड़ियाघर के क्यूरेटर (एजुकेशन) रियाज खान ने बताया कि बंगाल टाइगर राम को जंगल से पकड़ा गया था, वह बेहद आक्रामक है। लड़ाई के दौरान जैसे ही उसने जिनजिन के गर्दन पर हमला किया उसकी मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें