समग्र शिक्षा अभियान के बजट को दिल्ली सरकार नहीं कर रही खर्च
पीएम ने बताया कि दिल्ली में शिक्षा व्यवस्था के लिए केंद्र सरकार के प्रयास चल रहे हैं। वहीं, राज्य सरकार कोरा झूठ फैला रही है। दिल्ली में जो लोग राज्य सरकार में 10 साल से हैं, उन्होंने यहां की स्कूली शिक्षा व्यवस्था को बहुत नुकसान पहुंचाया है। हालात ये हैं कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत जो पैसे भारत सरकार ने दिए, उसके आधे भी दिल्ली सरकार लोगों की पढ़ाई के लिए खर्च नहीं कर पाई।
झुग्गियों से आने वाले बच्चे बढ़ा रहे देश का मान : प्रधानमंत्री
पीएम मोदी ने कहा, आप जो सोच लेते हैं वह पूरा जरूर होता है। पहले लोग सोचते थे कि गरीब, झुग्गियों में रहने वाले क्या कर सकते हैं। लेकिन गरीब परिवारों के बच्चे, झुग्गियों से आने वाले बच्चे देश का मान बढ़ा रहे हैं। पीएम ने बच्चों से पूछा, नए घर में क्या करोगे तो उन्होंने कहा कि हम पढ़ाई करेंगे। बच्चों ने पीएम मोदी को कविता भी सुनाई।
1675 लोगों को अपार्टमेंट की चाबी सौंपी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली के लोगों को बड़ी सौगातें दीं। उन्होंने झुग्गीवासियों के लिए 1,675 फ्लैटों के साथ दो शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं समेत दूसरी योजनाओं का उद्घाटन किया। वहीं, शैक्षणिक संस्थानों की नींव भी रखीं। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार दिल्ली के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। अलग-अलग परियोजनाओं पर सरकार तेजी से काम करेगी। प्रधानमंत्री ने अशोक विहार स्थित रामलीला मैदान में एक साथ कई प्रोजेक्टों का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
पीएम ने अशोक विहार से बताया अपना नाता
पीएम ने कहा कि आपातकाल के दौरान जब देश तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के तानाशाही रवैये के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा था तो उस समय उनके जैसे बहुत सारे साथी भूमिगत होकर आपातकाल के खिलाफ चल रहे आंदोलन का हिस्सा थे। उस समय अशोक विहार उनके रहने का स्थान हुआ करता था। ऐसे में बहुत सारी पुराने यादें ताजा होना बहुत स्वाभाविक है।
इन प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
-अशोक विहार में झुग्गी बस्तियों के निवासियों के लिए 1,675 नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन हुआ।
-नौरोजी नगर में विश्व व्यापार केंद्र (डब्ल्यूटीसी) और सरोजिनी नगर में जनरल पूल आवासीय आवास (जीपीआरए) टाइप-II क्वार्टर का उद्घाटन हुआ।
-नौरोजी नगर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर ने 600 से ज्यादा जीर्ण-शीर्ण क्वार्टरों को अत्याधुनिक वाणिज्यिक टावरों से बदलकर इस क्षेत्र को बदला गया है।
-द्वारका स्थित सीबीएसई के एकीकृत कार्यालय परिसर शुरू हुआ।
इनकी रखी आधारशिला
-डीयू में 600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली तीन नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
-पूर्वी दिल्ली के सूरजमल विहार में पूर्वी परिसर और द्वारका में पश्चिमी परिसर शामिल हैं।
-नजफगढ़ के रोशनपुरा में वीर सावरकर कॉलेज का भवन भी शामिल हैं।