पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर मामले की छानबीन और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। सोमवार सुबह पुलिस को मुबारकपुर डबास इलाके में नवजात बच्चे का शव गली में पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां करीब दो-तीन माह के एक बच्चे का शव मिला। शव का सिर गायब था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद आसपास के इलाके में सिर की तलाश की लेकिन पुलिस को बच्चे का सिर नहीं मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना की जानकारी मिलते ही रोहिणी जिले के पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तनुश्री पहुंच गईं और मामले की सभी संभावित पहलुओं की जांच की।
पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की लेकिन बच्चे की शिनाख्त नहीं हो पाई। स्थानीय लोगों ने बलि की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस अधिकारी का कहना है कि अभी इसको लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। आशंका यह भी है कि बच्चे के शव को कोई जानवर वहां लेकर आए होंगे। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।