फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में काम शुरू करने से पहले पुलिस से लेनी होगी इजाजत 

Sat, 13 Aug 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शहर में जाम और यातायात संचालन में बाधा को लेकर शासन गंभीर हो गया है। यही वजह है कि अब किसी भी विभाग के निर्माण संबंधित कार्यों के शुरू करने से पहले ट्रैफिक पुलिस से बातचीत कर इजाजत लेनी होगी। 
विज्ञापन


दरअसल, निर्माण कार्य शुरू करने से पहले बातचीत नहीं की जाती और कहीं भी सड़क बंद कर दी जाती है जिससे यातायात संचालन में बाधा आती है।

एसपी ट्रैफिक प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि अगर हमें पहले पता चल जाए कि अमुक क्षेत्र में निर्माण कार्य शुरू होने वाला है तो हम उसी के मुताबिक यातायात संचालन की योजना बनाएंगे। इसमें रूट डायवर्ट समेत कई अन्य निर्णय लिए जा सकेंगे। यही वजह है कि अब एजेंसियों को काम शुरू करने से पहले हमसे संपर्क करना होगा।

निर्माण कार्य की वजह से जाम
 सेक्टर-75-76 में विकास कार्य की वजह से शुक्रवार को जाम के हालात रहे। यहां बरौला बाईपास जाने वाले रास्ते का कुछ हिस्सा एक ओर से बंद रहा। इस वजह से दोनों ओर के ट्रैफिक को एक कैरेज वे से काम चलाना पड़ा। इस दौरान यहां जाम के हालात पैदा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें