फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: आम चुनाव से पहले हिंडन से घरेलू उड़ान की सौगात

Tue, 17 Jul 2018 08:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावी वर्ष की आहट के बीच केंद्र से लेकर राज्य सरकार हिंडन एयरबेस से घरेलू उड़ान सेवा को लेकर तत्पर हैं। बीते वर्ष नवंबर से चली आ रही प्रक्रिया में अब एकाएक तेजी देखने को मिल रही है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि सरकार की कोशिश आम चुनाव से पहले हिंडन से घरेलू उड़ान सेवा शुरू कर पश्चिम यूपी के साथ दिल्ली को बड़ी सौगात देने की तैयारी है। ऐसे में सरकार चाहती है कि अब हिंडन एयरबेस के बाहर टर्मिनल बनाने के काम में ओर ज्यादा देरी न हो। इसलिए प्रशासन को तत्काल लीज रेट के हिसाब से निर्धारित धनराशि की तत्काल एयरपोर्ट अथॉरिटी को डिमांड भेजने का निर्देश दिया गया है। 

सूत्रों के मुताबिक सरकार की कोशिश है कि हिंडन से घरेलू सेवा की टाइम कुछ ऐसी रहे जहां से आम चुनाव का बिगुल बच चुका हो। ताकि सरकार इसे अपनी एक बड़ी उपलब्धि मानते हुए जनता के बीच जा सके।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नोएडा के जेवर बनने जा रहे इंटरनेशनल दो से तीन वर्ष के अंदर तैयार हो जाएगी। ऐसे में उसके बाद आवश्यकता के अनुसार हिंडन एयरबेस पर विचार भी किया जा सकता है कि उससे चलाई जा रही उड़ान सेवा को जारी रखा जाए या फिर नहीं है।

विज्ञापन

कम होगी दिल्ली एयरपोर्ट का दबाव  

हिंडन एयरबेस - फोटो : अमर उजाला
इसीलिए एयरपोर्ट अथॉरिटी शुरूआत में सिर्फ तीन साल के लिए जमीन लीज पर ले रही है। हालांकि जमीन लीज को लेकर उपजे विवाद के बीच किसानों ने कई दफा मांग रखी थी कि उनकी जमीन का अधिग्रहण कर लिया जाए लेकिन अथॉरिटी सीधे तौर पर जमीन लीज पर लेने पर अड़ी रही।

इसके साथ ही जमीन लीज को लेकर दो प्रारूप बनाए गए हैं। सिकंदरपुर गांव में बनाने वाले टर्र्मिनल तक जाने वाली जमीन राज्य सरकार की तरफ से लोक निर्माण विभाग लीज पर लेगा। जबकि टर्मिनल हेतु जमीन एयरपोर्ट अथॉरिटी के पक्ष में लीज पर ली जाएगी।

यानी सीधे तौर पर राज्य व केंद्र की सरकार अपना पैसा लगाकर उड़ान सेवा शुरू कराएगी। इस नजरिए से भी समझा जा रहा है कि हिंडन एयरबेस से घरेलू उड़ान सेवा एक निश्चित अवधि तक के लिए हो सकती है।

मौजूदा वक्त के हिसाब से हिंडन एयरबेस से घरेलू उड़ान सेवा शुरू होने में दो से तीन महीने के वक्त लग सकता है। युद्ध स्तर पर काम होने की स्थिति में ही तीन महीने के अंदर टर्मिनल बन पाएगा।

उसके बाद उड़ान सेवा शुरू होने पर दिल्ली एयरपोर्ट का दबाव कम होगा। निजी विमानन कंपनियां बीते वर्ष नवंबर में ही हिंडन से 18 रूटों पर घरेलू उड़ान सेवा शुरू करने इच्छा जता चुकी थी, जिसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने आगे की कवायद शुरू की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें