फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में घटे बीयर के शौकीन, 30 फीसदी तक गिरी बिक्री, देशी शराब की खपत बढ़ी

Mon, 31 Aug 2020 01:33 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

कोरोना महामारी के दौरान बीते पांच माह में ग्रेटर नोएडा में बीयर के शौकीनों की संख्या कम हुई है। बीयर की बिक्री में 30 फीसदी तक कमी आई है। वहीं देशी शराब की बिक्री 15 फीसदी तक बढ़ गई है। 

विज्ञापन


अंग्रेजी शराब की बिक्री लॉकडाउन से पहले की तरह होने लगी है। गौतमबुद्ध नगर जनपद में शराब की बिक्री से हर माह 70 से 80 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति होती है। कोरोना महामारी के दौरान दो माह तक शराब के ठेके बंद रहने से बिक्री ठप हो गई थी। 

ठेके खुलने के बाद बिक्री में इजाफा हुआ है। अंग्रेजी शराब की बिक्री पहले के बराबर पहुंच गई है। हर माह करीब छह लाख बोतलों की बिक्री हो रही है। वहीं कोरोना काल में लोग ठंडे पेय पदार्थों से परहेज कर रहे हैं। डॉक्टर भी ऐसी सलाह दे रहे हैं। 
विज्ञापन


इसका असर बीयर की बिक्री पर पड़ा है। बीयर की बिक्री 18 लाख केन से घटकर 12 लाख केन पर आ गई है। वहीं देशी शराब की बिक्री में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। अगस्त माह में देशी शराब की बिक्री 15 फीसदी अधिक हुई है। 

आबकारी विभाग देशी शराब की बिक्री बढ़ने के कारणों को पता लगाने में जुटा है। हरियाणा से शराब की तस्करी कम होना भी इसका कारण बताया जा रहा है। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि हरियाणा से जनपद में शराब की तस्करी पर काफी हद तक रोक लगी है। जिससे देशी शराब की बिक्री बढ़ी है। वहीं बीयर की बिक्री में 30 फीसदी तक गिरावट आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें