फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बेना सरीन ने जीता 11वां ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर बुक कवर प्राइज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली।
इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित समारोह में ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर्स ने 11वें ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर बुक कवर प्राइज के विजेता की घोषणा की। इस साल यह प्रतिष्ठित सम्मान डिजाइनर बेना सरीन को अमिताव कुमार की पुस्तक माई बिलव्ड लाइफ के कवर डिजाइन के लिए दिया गया। यह पुस्तक अलेफ बुक कंपनी की ओर से प्रकाशित की गई है। बेना सरीन को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और एक लाख रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया गया। खास बात यह रही कि यह उनकी दूसरी जीत है। इससे पहले वह लीला सेठ की पुस्तक टॉकिंग ऑफ जस्टिस के कवर डिजाइन के लिए पुरस्कार के पहले संस्करण में भी सम्मानित हो चुकी हैं। कार्यक्रम के दौरान चौथे ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर आर्ट बुक प्राइज की लॉन्गलिस्ट का भी अनावरण किया गया, जिसमें 16 पुस्तकों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें