फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लासमेट से परेशान 11वीं की छात्रा ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के उत्तम नगर में 11वीं कक्षा की छात्रा ने बुधवार दोपहर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने आरोप लगाया कि कक्षा में पढ़ने वाला छात्र बेटी को परेशान करता था।
विज्ञापन


शिकायत के बावजूद स्कूल प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया। परिजनों ने छात्रा के शव को सड़क पर रखकर बृहस्पतिवार को स्कूल के सामने प्रदर्शन कर स्कूल की बसों में तोड़फोड़ की। उत्तम नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार हस्तसाल, उत्तम नगर में रहने वाली हेमा (15) विकासपुरी स्थित कोलंबिया प्राइवेट स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। उसकी कक्षा के एक छात्र से दोस्ती थी। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने 23 दिसंबर को छात्रा को स्कूल नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकेली थी तो घर में लगा ली फांसी

परिजन 24 दिसंबर को स्कूल जाकर क्लास टीचर से बात कर वापास आए। वह दोपहर करीब ढाई बजे घर पहुंचे तो छात्रा ने घर में फांसी लगा रखी थी। वह छात्रा को फांसी के फंदे से उतारकर पास स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां छात्रा को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसमें मौत का कारण दम घुटने से सामने आया। पुलिस ने जब दोपहर में परिजनों को शव सौंपा तो सैकड़ों की संख्या में परिजन शव को लेकर स्कूल पहुंच गए।

यहां स्कूल के सामने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया और स्कूल बसों में तोड़फोड़ के साथ एक कार को पलट दिया। पुलिस के काफी समझाने के बाद परिजनों ने प्रदर्शन बंद कर देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पिता गुलशन का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने समय से कदम उठा लिया होता तो ऐसा नहीं होता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें