फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आज बीटिंग रिट्रीट की रिहर्सल, रूट देखकर चलें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। राजधानी में बुधवार को बीटिंग रिट्रीट है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विजय चौक और उसके आस-पास बीटिंग रिट्रीट की रिहर्सल के लिए ट्रैफिक के खास इंतज़ाम किए हैं। पुलिस अधिकारियों की लोगों से अपील है कि रूट देखकर सफर करें। 28 जनवरी को 4 से 6 बजे तक रिहर्सल के दौरान निम्नलिखित ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहेंगे। विजय चौक आम ट्रैफिक के लिए बंद रहेगा।
इन रास्तों पर ट्रैफिक की अनुमति नहीं होगी
- रायसीना रोड, कृषि भवन गोलचक्कर से विजय चौक की ओर।
- दारा शिकोह रोड गोलचक्कर, कृष्णा मेनन मार्ग गोलचक्कर और सुनहरी मस्जिद गोलचक्कर से विजय चौक की ओर।
- विजय चौक और रफी मार्ग-कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के बीच कर्तव्य पथ।
वैकल्पिक मार्ग
दिल्ली पुलिस ने आम जनता/वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे वैकल्पिक रास्ते जैसे रिंग रोड, रिज रोड, अरबिंदो मार्ग, मदरसा टी-पॉइंट, सफदरजंग रोड - कमाल अतातुर्क मार्ग, रानी झांसी रोड, मिंटो रोड आदि का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
आम जनता और वाहन चालक दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट https://traffic.delhipolice.gov.in, फेसबुक पेज https://www.facebook.com/dtptraffic, X हैंडल https://Xdtptraffic, इंस्टाग्राम पेज https://www.instagram.com/dtptraffic. व्हाट्सएप नंबर 8750871493, और हेल्पलाइन नंबर 1095/011-25844444 के माध्यम से अपडेट रह सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें