फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beating Retreat: दिल्ली में आज बीटिंग रिट्रीट की रिहर्सल, रूट देखकर चलें; दिन में 4 बजे से लागू होंगे प्रतिबंध

Wed, 28 Jan 2026 06:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने आम जनता/वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे वैकल्पिक रास्ते जैसे रिंग रोड, रिज रोड, अरबिंदो मार्ग, मदरसा टी-पॉइंट, सफदरजंग रोड - कमाल अतातुर्क मार्ग, रानी झांसी रोड, मिंटो रोड आदि का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
demo - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में बुधवार को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विजय चौक और उसके आस-पास बीटिंग रिट्रीट की रिहर्सल के लिए ट्रैफिक के खास इंतजाम किए हैं। पुलिस अधिकारियों की लोगों से अपील है कि रूट देखकर सफर करें। आज दिन में 4 से 6 बजे तक रिहर्सल के दौरान निम्नलिखित ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहेंगे। विजय चौक आम ट्रैफिक के लिए बंद रहेगा।

विज्ञापन

इन रास्तों पर ट्रैफिक की अनुमति नहीं होगी

  • रायसीना रोड, कृषि भवन गोलचक्कर से विजय चौक की ओर
  • दारा शिकोह रोड गोलचक्कर, कृष्णा मेनन मार्ग गोलचक्कर और सुनहरी मस्जिद गोलचक्कर से विजय चौक की ओर
  • विजय चौक और रफी मार्ग-कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के बीच कर्तव्य पथ

वैकल्पिक मार्ग
दिल्ली पुलिस ने आम जनता/वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे वैकल्पिक रास्ते जैसे रिंग रोड, रिज रोड, अरबिंदो मार्ग, मदरसा टी-पॉइंट, सफदरजंग रोड - कमाल अतातुर्क मार्ग, रानी झांसी रोड, मिंटो रोड आदि का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें